ईडी के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूछताछ जारी, कई कांग्रेस नेता अरेस्ट
![Congress leader Rahul Gandhi appeared before ED, investigation continues, many Congress leaders arrested Congress leader Rahul Gandhi appeared before ED, investigation continues, many Congress leaders arrested](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/06/congress-leader-rahul-gandhi-appeared-before-ed-investigation-continues-many-congress-leaders-arrested_730X365.jpg)
- नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईडी समन के बाद आज कई कांग्रेस नेताओं के साथ पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके साथ ईडी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पार्टी के दीपेंद्र एस हुड्डा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी हिरासत में लेकर फतेहपुर थाने ले जाया गया
दिल्ली: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और केसी वेणुगोपाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, उन्हें तुगलक रोड थाने ले जाया गया। पार्टी के दीपेंद्र एस हुड्डा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी हिरासत में लेकर फतेहपुर थाने ले जाया गया। pic.twitter.com/TPRgr4nNUz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
कांग्रेस के दिल्ली घेरने के विरोध प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जांच एजेंसी पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।
एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें: केंद्रीय मंत्री pic.twitter.com/dvUyshon9R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
2008 में इस कंपनी ने अपने ऊपर 90 करोड़ का कर्ज चढ़ा लिया था और फैसला किया कि अब ये कंपनी प्रोपर्टी के बिजनेस में उतरेगी। 2010 में 5 लाख रूपए से यंग इंडिया नाम की कंपनी बनी और राहुल गांधी इसमें निदेशक के रूप में इसमें सम्मिलित हुए: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली pic.twitter.com/gH89E0nqFB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
75% मात्र उनकी हिस्सेदारी थी बाकी उनकी माता जी के पास, मोती लाल बोरा और ऑस्कर फर्नांडीज़ जैसे नेताओं के पास थी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली pic.twitter.com/VhakfYqH8n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो एक जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए...कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी pic.twitter.com/omoIirqEZO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
अरेस्ट होते ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा गोडसे के वंशज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे
गोडसे के वंसज एक बार फिर गांधी को डराने चले हैं, ना महात्मा गांधी डरे थे और ना उनके उत्तराधिकारी डरेंगे। अगर इस देश में अखबार के पत्रकारों की तनख्वाह देना, हाउस टैक्स देना, बिजली का बिल देना अपराध है तो हम ये अपराध बार-बार करेंगे:नेशनल हेराल्ड केस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला,कांग्रेस pic.twitter.com/tw7CcayvqH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
इस दौरान सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार की तुलना अंग्रेजों से की।
कायर मोदी सरकार हमें गिरफ्तार करे और हमें आजीवन कारावास दे पर अंग्रेज भी हारा था और मोदी भी हारेगा: नेशनल हेराल्ड मामले पर रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
इससे पहले ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन जारी कर नोटिस भेजा था। इसे लेकर कांग्रेस ने पूरे देश में सत्याग्रह किया और जगह जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
ये भी कर चुके हैं विरोध प्रदर्शन
इससे पहले केंद्र की जांच एजेंसियों का विरोध सीएम ममता बनर्जी और पवार ने कार्यालय पहुंचकर किया, या कार्यालय जाने का ऐलान कर किया था। ममता और पवार के पद चिह्नों पर ही कांग्रेस पार्टी चलती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि कांग्रेस ने कुछ देर कर दी। पर कोई बात नहीं देर से याद आई। लेकिन दुरूस्त याद आई।
देर से ही सही, पर फिर जागी कांग्रेस, और चल पड़ी पवार और ममता के कदमों पर भी
— KHABAR TODAY (@KHABARTODAY4) June 13, 2022
खबरों के मुताबिक ईडी ने उन सवालों की सूची बना ली थी जो ईडी को राहुल गांधी से पूछताछ में करने थे।
नेशनल हेराल्ड केस में समन के बाद ED के समक्ष आज पेश होंगे कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष RAHUL GANDHI, उनके साथ कई CONGRESS नेता ईडी कार्यालय के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन, ED ने बनाई सवालों की सूची #RahulGandhi #Congress #BJP #BSP #ED @INCIndia @RahulGandhi
— KHABAR TODAY (@KHABARTODAY4) June 13, 2022
साथ निकले राहुल-प्रियंका
वहीं आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के आवास से ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए निकले। कांग्रेस बीजेपी की केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रही है। हालांकि ये पहली दफा नहीं है कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर इस तरह का आरोप लगाए हों, इससे पहले भी कांग्रेस बीजेपी शासित केंद्र सरकार पर ऐसे आरोप लगा चुकी है।
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे हैं।
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश होंगे। ED कार्यालय तक राहुल गांधी मार्च करेंगे, जिसके लिए मुख्यालय में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। pic.twitter.com/v5PVoIErbv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 13, 2022
दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी के साथ ईडी ऑफिस तक गए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के मार्च को इजाजत नहीं दी है। बिना अनुमति मिले होने के कारण पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर लिया।
Created On :   13 Jun 2022 12:20 PM IST