जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का कहर जारी, शून्य से नीचे आया तापमान

By - Bhaskar Hindi |13 Dec 2021 5:54 AM IST
ठंड से राहत नहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर का कहर जारी, शून्य से नीचे आया तापमान
हाईलाइट
- लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री हुआ दर्ज
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बफीर्ली हवाओं ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड के तापमान को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 5.3 और गुलमर्ग में शून्य से 5.0 नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.2, लेह में शून्य से 13.7 और कारगिल में शून्य से 6.0 नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में आज न्यूनतम तापमान 8.5, कटरा में 6.8, बटोटे में 2.1 बनिहाल में शून्य से 1.4 और भद्रवाह में शून्य रहा।
कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।
(आईएएनएस)
Created On :   13 Dec 2021 11:00 AM IST
Next Story