रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांता गोयल का निधन, ट्विटर पर लिखा भावुक पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता व रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां चंद्रकांत गोयल का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। गोयल ने अपनी मां के निधन की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी, जो काफी भावुक करने वाला था।
गोयल ने ट्वीट में कहा, अपने स्नेह और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।
अपने स्नेह, और प्रेम से मुझे हमेशा राह दिखाने वाली मेरी पूज्य माता जी का आज सुबह स्वर्गवास हो गया।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 6, 2020
उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा करते हुए बिताया, और हमें भी सेवाभाव से जीवन बिताने को प्रेरित किया। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांतिः pic.twitter.com/mwlIks6TBJ
मुंबई के माटुंगा से 3 बार विधायक रह चुकीं चंद्रकांता गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत वेद प्रकाश गोयल की पत्नी थीं। वेद प्रकाश गोयल प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में शिपिंग मंत्री थे। गोयल परिवार लंबे समय से जनसंघ और भाजपा से जुड़ा हुआ है और उनके बेटे पीयूष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में रेल मंत्री हैं।
Created On :   6 Jun 2020 1:30 PM IST