केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ग्रहण किया मंत्री पद का पदभार

By - Bhaskar Hindi |16 July 2020 11:27 AM IST
केबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने ग्रहण किया मंत्री पद का पदभार
इन्दौर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री (पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म विभाग) बनी सुश्री उषा ठाकुर ने बुधवार की सुबह भोपाल में गणेशजी की आराधना कर मंत्री पद का पदभार ग्रहण किया। सुश्री ठाकुर आज सुबह जब भोपाल में मंत्री पद का पदभार ग्रहण करने पहुंची तो उन्होंने सबसे पहले गणेशजी की आराधना कर गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ किया। उन्हें इस तरह पूजन-पाठ करते देख यहां पर मौजूद मंत्रालय के अधिकारियों ने भी उनकी प्रशंसा की। पदभार ग्रहण के पश्चात सुश्री ठाकुर ने सबसे पहले अपने घर पर वीडियो कालिंग कर मां से बात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विभाग और मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। सुश्री उषा ठाकुर ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे चर्चा की।
Created On :   16 July 2020 4:39 PM IST
Next Story