यूपी के हापुड़ की एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

- जांच करने मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीमें
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा। घटनास्थल पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। हादसा के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि बॉयलर इतनी तेजी से फटा कि वह हवा में उड़ा और दूर दूर तक उसके परखच्चें उडें।
पुलिस अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी के मुताबिक कारखाना इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। जिसमें हापुड़ में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत वहीं कुल 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा। घटनास्थल पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/i0Je8ZwHxt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2022
एक औद्योगिक इकाई में उपकरण बनाने का कारखाना है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। मामले में कुल 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है: हापुड़ में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत के मामले पर प्रवीण कुमार, IG, हापुड़, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/o4Wgs6WdNx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2022
घटना में अब तक 8 लोगों की मृत्यु हुई है। फॉरेंसिक और अन्य टीमें जांच कर रही हैं। हादसे में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी: हापुड़ में बॉयलर फटने से 8 लोगों की मौत के मामले पर प्रवीण कुमार, IG, हापुड़, उत्तर प्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2022
Created On :   4 Jun 2022 5:54 PM IST