Corona Lockdown: लोगों की मदद के लिए आगे आई भाजपा, जरूरतमंदों को बांटेगी मोदी किट

- भाजपा जरूरतमंदों को बांटेगी मोदी किट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए पूरा देश लॉकडाउन है। भारतीय जनता पार्टी संकट के इस समय मे जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि भाजपा की ओर से मोदी किट के नाम से जरूरत मंद लोगों तक सामान पहुंचाया जाएगा।
मोदी किट में होंगे हर जरूरी सामान
गरीब लोगों को लॉकडाउन के दौरान बांटे जाने वाले इस किट में चावल, दाल, बिस्किट, तेल और साबुन जैसा जरूरी सामान होगा। इस बावत भाजपा हाई कमान ने सभी प्रदेश इकाई को कहा है कि इस तरह के किट बनाकर सभी जरूरत मंदों तक पहुंचाए जाएं।
भाजपा ने गुरुवार को ही महाभोज अभियान शुरू किया
इससे पहले भाजपा ने गुरुवार को ही महाभोज अभियान शुरू किया, जिसके तहत भाजपा की ओर से पार्टी के एक करोड़ कार्यकर्ताओं को पांच जरूरत मंद लोगो को प्रतिदिन भोजन कराने को कहा गया था। पार्टी अध्य्क्ष जे.पी नड्डा हर दिन देश भर में चलाए जा रहे पार्टी के इन अभियानों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा करते हैं।
सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान
इससे पहले केंद्र की राजग सरकार ने गुरुवार को ही गरीबों के लिए 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया था। वित्त मंत्री ने कहा था कि इस पैकेज की मदद से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों की मदद की जाएगी।
Covid19 Impact: लॉकडाउन के बीच सरकार का ऐलान- कल से दूरदर्शन पर फिर प्रसारित होगा रामायण
Created On :   27 March 2020 12:00 PM IST