गुजरात के गांधीनगर में एक फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दस दमकलकर्मी

By - Bhaskar Hindi |22 May 2022 6:39 AM IST
गुजरात गुजरात के गांधीनगर में एक फार्मा कंपनी में लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दस दमकलकर्मी
हाईलाइट
- किस वजह से आग लगी
- जांच करने में जुटी
डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में एक फार्मा कंपनी में भीषण आग लगी हुई है। गांधीनगर दमकल सेवा ने जानकारी देते हुए बताया है किआग बुझाने में 10 दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। शुरूआती जांच में आघ के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। लेकिन ये बताया जा रहा है आग के समय कंपनी में कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग किन वजहों से लगी इसका सही सटीक पता आग बुझाने के बाद ही पता चल सकेगा।
गुजरात: गांधीनगर में कलोल के GIDC में एक फार्मा कंपनी में आग लगी, 10 दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2022
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय कंपनी परिसर में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, लेकिन आग बुझाने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है: गांधीनगर दमकल सेवा pic.twitter.com/XSDb52HiGg
Created On :   22 May 2022 12:08 PM IST
Next Story