आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक गैस रिसाव की घटना, सैकड़ों लोग बीमार, इलाज जारी

- गैस रिसाव
डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक गैस रिसाव की घटना होने की खबर है। अभी जानकारी को अपडेट किया जा रहा है।
आंध्र प्रदेश के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने अनाकापल्ले गैस रिसाव की घटना में प्रभावित हुए श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने कहा, "घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और सैंपल को आगे की जांच के लिए ICMR भेजा है।
आंध्र प्रदेश: उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने अनाकापल्ले गैस रिसाव की घटना में प्रभावित हुए श्रमिकों से अस्पताल में मुलाकात की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
उन्होंने कहा, "घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और सैंपल को आगे की जांच के लिए ICMR भेजा है।" pic.twitter.com/3DOJqw72Xu
अचुतापुरम में एक कंपनी में संदिग्ध गैस रिसाव की सूचना मिली है। हादसे में कुछ महिलाएं बीमार हो गई, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस APPCB के अधिकारियों द्वारा स्थिति का आंकलन करने का इंतजार कर रही है।
आंध्र प्रदेश: अचुतापुरम में एक कंपनी में संदिग्ध गैस रिसाव की सूचना मिली है। हादसे में कुछ महिलाएं बीमार हो गई, उन्हें इलाज
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2022
के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस APPCB के अधिकारियों द्वारा स्थिति का आकलन करने का इंतजार कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/CXvUSWGFex
विशाखापट्टनम जिले के अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि गैस रिसाव में गंभीर घायल हुए 94 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।
आंध्र प्रदेश | गैस रिसाव की घटना के बाद वर्तमान में कुल 94 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है: विशाखापट्टनम जिले के अधिकारी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
राज्य मंत्री अमरनाथ के मुताबिक घटना में प्रभावित हुए 121 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीड्स कंपनी में 2 महीने में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली थी, उसे जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा
घटना में प्रभावित हुए 121 श्रमिकों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीड्स कंपनी में 2 महीने में दूसरी बार गैस रिसाव की सूचना मिली थी, उसे जांच पूरी होने तक बंद कर दिया गया। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा: राज्य मंत्री जी अमरनाथ, विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
Created On :   3 Aug 2022 11:52 AM IST