Corona Vaccine: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक पहुंचेगी वैक्सीन

- कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह का बयान
- डॉ. हर्षवर्धन ने कहा
- जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह का बयान सामने आया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार, जुलाई 2021 तक देश में 25 करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन मुहैया कराएगी। इसके लिए हमारा फोकस है कि हम तब तक वैक्सीन की 40 से 50 करोड़ डोज हासिल कर सकें। इसकी प्लानिंग पर काम चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने ये बात संडे संवाद कार्यक्रम के दौरान कही।
क्या कहा डॉ. हर्षवर्धन ने?
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "वैक्सीन तैयार होने के बाद, वैक्सीनेशन का काम होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री इसके लिए एक फॉर्म तैयार कर रही है। इसमें सभी स्टेट ऐसे लोगों की डिटेल्स देंगे, जिन्हें वैक्सीन की पहले जरूरत है। खासतौर पर कोविड-19 के मैनेजमेंट में लगे हेल्थ वर्कर्स, पुलिस स्टाफ आदि शामिल हैं। अक्टूबर तक इसकी प्लानिंग पर काम हो जाएगा। वैक्सीन के स्टोरेज के लिए स्टेट से कोल्ड चेन के अलावा वैक्सीन स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़ी जानकारी भी मांगी गई है।
#SundaySamvaad
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) October 4, 2020
States given time upto end-Oct to submit lists of priority population groups for receiving #COVID19 vaccine, where priority shall be given to health workers.
We expect to receive utilise 400-500 million doses cover approx 20-25 crore people by July 2021. pic.twitter.com/po5Q4YyyDR
बता दें कि भारत में हर दिन COVID-19 के 80,000 के करीब केस सामने आ रहे हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 64 लाख पार हो गई है। वहीं 1 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 लाख 49 हजार 373 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 75 हजार 829 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 82 हजार 260 मरीज ठीक हुए हैं। इस दौरान देश में 940 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।
अब तक कुल 55 लाख 09 हजार 966 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 1 हजार 782 लोगों की जान गई है। 9 लाख 37 हजार 625 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 84.12 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 6.63 प्रतिशत है। 3 अक्टूबर को 11 लाख 42 हजार 131 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 7 करोड़ 89 लाख 92 हजार 534 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
Created On :   4 Oct 2020 7:16 PM IST