मौसम अपडेट: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, एमपी में दस्तक देने वाली है कड़ाके की ठंड, हिमाचल में माइनस में गया पारा, जानें और राज्यों के मौसम के हाल

मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, एमपी में दस्तक देने वाली है कड़ाके की ठंड, हिमाचल में माइनस में गया पारा, जानें और राज्यों के मौसम के हाल
  • मुंबई में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग का अलर्ट जारी
  • एमपी में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
  • जानें अपने शहर का मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली का मौसम सामान्य रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में धूप खिली रहेगी। साथ ही बादलों का भी आना जाना नहीं होगा। मुंबई में अजीबोगरीब मौसम देखने मिल रहा है। मानसून ने अलविदा कह दिया है लेकिन पिछले कुछ दिनों के मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बात करें हिमाचल की तो यहां पर मौसम सूखा है लेकिन इसके बीच तापमान में भारी गिरावट आई है। हिमाचल का तापमान माइनस में जा पहुंचा है। चलिए जानते हैं आपके राज्य का कैसा रहने वाला है मौसम।

हिमाचल में कैसा रहने वाला है मौसम?

हिमाचल प्रदेश में मौसम में उमस नहीं है। इसके बीच तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई है। साथ ही तापमान माइनस में पहुंच गया है। इसके अलावा हिमाचल के कई जिलों में ठंडक बढ़ गई है। जिसमें किन्नौर, स्पीति और शिमला जैसे कई जिले शामिल हैं।

यह भी पढ़े -पीएमएलए से मिली सत्येंद्र जैन को जमानत, केस से जुड़े लोगों से मिलने पर लगी रोक

मुंबई में कैसा है मौसम?

मुंबई में अजीबोगरीब मौसम देखने मिल रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही मछुआरों को भी चेतावनी दी गई है। मानसून के वापस आने की वजह चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम बताया जा रहा है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में हालांकि मौसम सामान्य है लेकिन सुबह शाम हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बात करें प्रदूषण की तो, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर भी ठंड के साथ लगातार बढ़ रहा है। जिससे यमुना में भी इसका नतीजा देखा जा रहा है। बता दें, आज भी दिल्ली का मौसम सामान्य ही रहने वाला है।

यह भी पढ़े -देश का है दूसरा सबसे बड़ा क्रोकोडाइल पार्क, इसमें आते हैं रोज हजारों लोग, 400 मगरमच्छ बनते हैं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

एमपी का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम में काफी बदलाव देखने मिल रहा है। जिससे प्रदेश में मानसून सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम बदलने के चलते प्रदेश में सुबह शाम ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। साथ ही तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की जानकारी दी है। प्रदेश में जल्द ही कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े -बाल विवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, नए दिशा निर्देश किए जारी, कहा सजा से ज्यादा रोकने पर दें जोर

Created On :   19 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story