मौसम अपडेट: ठंड ने दी एमपी में दस्तक, तापमान में दर्ज की गई गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम

ठंड ने दी एमपी में दस्तक, तापमान में दर्ज की गई गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम
  • ठंड ने दी एमपी में दस्तक
  • तापमान में की गई गिरावट दर्ज
  • ऐसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। रोज शाम और सुबह ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। एमपी में अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसके चलते तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। एमपी के कुछ शहरों में न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। जिसके चलते प्रदेश में ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो गया है। जिसके चलते आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

एमपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

एमपी के कई जिलों में मौसम सामान्य रहेगा जिसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन के साथ कई और जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया एक्टिवेट हो गया है जिसके चलते प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। जिस वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसका असर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े -प्रियंका गांधी ने वायनाड से भरा नामांकन, किया रोड शो, साथ में सोनिया, राहुल और रॉबर्ट वाड्रा रहे मौजूद, कहा 'पिछले 35 साल से मैं...'

एमपी के किन शहरों में ठंड ने मारी एंट्री

एमपी में बारिश के बीच ठंड ने एंट्री मार दी है। साथ ही कई शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। जिसमें उमरिया, रायसेन, पचमढ़ी, मंडला, नौगांव, रीवा, टीकमगढ़, जबलपुर के साथ-साथ कई और क्षेत्र शामिल हैं। लेकिन इन शहरों में सुबह शाम की ठंड के बीच दोपहर में गर्मी का भी एहसास करना पड़ रहा है। दोपहर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि बारिश देर से जाने के कारण ठंड भी जोरदार पड़ सकती है।

यह भी पढ़े -मौसम के बदल रहे हैं हाल, कहीं तूफान का कहर तो कहीं बारिश दिखा रही अपना अलग रूप, जानें कैसा रहने वाला है यूपी दिल्ली के मौसम का हाल

और राज्यों का कैसा रहने वाला है मौसम?

ठंड ने दस्तक दे दी है लेकिन कई राज्यों में बारिश का दौर अभी चालू है। जिसमें जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड के साथ कई और राज्य भी शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में मौसम सामान्य है। हालांकि, गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है लेकिन सुबह और शाम की ठंड के बाद दोपहर में गर्मी से लोग परेशान रह रहे हैं। वहीं कुछ और राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसमें राजधानी दिल्ली के साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, उत्तराखंड जैसे कई और राज्य शामिल हैं।

यह भी पढ़े -भारत-चीन की नई दोस्ती की शुरुआत! 5 सालों के बाद आज पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच होगी बैठक, कनाडा पर हो सकती है चर्चा

Created On :   24 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story