मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में लगातार नजर आ रहा है बदलाव, बारिश और ओले का अलर्ट जारी, जानें कहां का कैसा रहने वाला है मौसम?

एमपी के मौसम में लगातार नजर आ रहा है बदलाव, बारिश और ओले का अलर्ट जारी, जानें कहां का कैसा रहने वाला है मौसम?
  • एमपी के मौसम में फिर से दिखा बदलाव
  • बारिश और ओले गिरने की संभावना
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन अभी एमपी के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है। हवाएं उत्तरी दिशा में बह रही हैं, जिसके चलते ही तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। हवा की स्पीड भी ज्यादा होने से गर्मी से राहत मिल रही है। बात करें बीते दिन की तो, शनिवार को प्रदेश का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया था। प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में 40 डिग्री के साथ दर्ज हुआ है। रात का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगढ़ में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अप्रैल का महीना शुरू होने के पहले ही हफ्ते में कहीं बारिश तो कहीं ओले गिरने की संभावना है। लेकिन अभी मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखा जाएगा। हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान में हल्की सी गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार-सोमवार को मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है और इसके बाद बारिश के भी आसार हैं।

कैसा रहने वाला है प्रदेश का तापमान?

प्रदेश के तापमान के बारे में जानें तो, भोपाल में 34.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 33.02 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 37.01 डिग्री सेल्सियस और बालाघाट में 37.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान जानें तो भोपाल में 16.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 19.6 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 19.2 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 16.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Created On :   30 March 2025 1:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story