मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में बदलाव आया नजर, कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश के मौसम का हाल?

- एमपी का मौसम ले रहा है करवट
- बारिश के आसार हैं जारी
- जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी राज्यों से लगातार हवाएं आ रही हैं। जिसके चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कई सारे जिलों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। प्रदेश में सुबह और शाम ठंडी हवाएं भी देखने को मिलती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के कई सारे जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसमें, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज के अलावा अन्य जिले शामिल हैं। वहीं, कुछ जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
कैसा होगा एमपी का मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो, आने वाले एक दो दिनों के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भोपाल के मौसम के बारे में जानें तो यहां के आसमान में छाए हुए बादल देखने को मिल सकते हैं। हवाओं की भी औसत गति 16 से 18 किलोमीटर प्रंति घंटे की रफ्तार से हो सकती है। वहीं, तापमान के बारे में जानें तो, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
मौसम प्रणालियां एक्टिव
अभी की बात करें तो, उत्तरी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी क्षेत्र में चक्रवात एक्टिव है। वहीं, हरियाणा में भी एक चक्रवात एक्टिव हो रहा है। इस वजह से ही एमपी के मौसम में भी भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में आने वाले एक दो दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है।
Created On :   18 March 2025 12:06 PM IST