मौसम अपडेट: एमपी के मौसम ने फिर से ली करवट, गर्मी के बाद अब बारिश के आसार, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?

एमपी के मौसम ने फिर से ली करवट, गर्मी के बाद अब बारिश के आसार, जानें कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
  • एमपी के मौसम में फिर से बदलाव
  • बारिश के हैं आसार
  • तापमान में आएगा दर्ज होगा बदलाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम ने फिर से करवट ली है। बीते सात-आठ दिनों से गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन राज्य के कई सारे जिलों में बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान रुक गया है। वहीं, रविवार को भी देश के कई सारे जगहों पर मौसम प्रणालियां एक्टिव हो गई हैं जिससे प्रदेश में बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिली भी थी लेकिन कुछ जगहों पर सिर्फ बादल ही नजर आ रहे थे। यही वजह है कि अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई थी। इस वजह से ही प्रदेश का तापमान भी कम हुआ है। तापमान में करीब दो से तीन दिन डिग्री तक की गिरावट आई है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों से बादल छटने शुरू हो जाएंगे। इसक वजह से ही रात के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। 19 मार्च से जबलपुर, रीवा के साथ शहडोल संभाग के जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रीय

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी के समय में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसकी वजह से हवा में भी नमी महसूस होने लगी है। साथ ही बदाल बन गए हैं। छत्तीसगढ़ के पास एक द्रोणिका बनने की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी मिल सकती है। इस वजह से ही जबलपुर, रीवा के साथ शहडोल संभाग में दो से तीन दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।

किन जगहों पर हो सकती है बारिश?

कई सारे जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिसमें, विदिशा, रायसेन, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह के अलावा भी कई सारे जिले शामिल हैं।

Created On :   17 March 2025 11:27 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story