मौसम अपडेट: गर्मी से परेशान होने के बाद अब एमपी में बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

गर्मी से परेशान होने के बाद अब एमपी में बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
  • एमपी के मौसम ने फिर से ली करवट
  • एमपी में बारिश का अलर्ट हुआ जारी
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एमपी में बीते कुछ दिनों से भारी गर्मी का दौर जारी था। इससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, मौसम विभाग की तरफ से आज यानी रविवार को प्रदेश के कई सारे जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश के करीब 7 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

प्रदेश का कितना रहा तापमान?

इससे पहले शनिवार को प्रदेश में तेज गर्मी महसूस की गई थी। प्रदेश के मुख्य जिलों के अधिकतम तापमान के बारे में जानें तो, भोपाल में 37.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है, ग्वालियर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 39.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 39 डिग्री सेल्सियस, औऱ रीवा में 37.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम पारा जानें तो, भोपाल में 18.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 19.6 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 20.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 18.8 डिग्री सेल्सियस और सागर में 20.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग की जानें तो, प्रदेश के कई सारे जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश देखने के आसार हैं। प्रदेश में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार को प्रदेश के 7 जिलों में बारिश की संभावना है, जिसमें झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ शामिल है।

तापमान में होगा बदलाव?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही 14 से 16 कमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Created On :   16 March 2025 12:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story