मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में फिर दिखा बदलाव, प्रदेश का गिरा तापमान, जल्द हो सकता है सिस्टम एक्टिव, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम

- एमपी के मौसम में दिखा बदलाव
- तापमान में वापस से आई गिरावट
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। साथ ही लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश के कई सारे जिलों के तापमान में करीब दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार से आज भोपाल-ग्वालियर में बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, उज्जैन, इंदौर संभागों का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, फरवरी के खत्म होते-होते तक मौसम में ऐसा ही बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
कैसा है प्रदेश का तापमान?
प्रदेश के तापमान में की जानें तो शुक्रवार को कई सारे शहरों में 30 डिग्री से नीचे ही तापमान दर्ज किया गया है, जिसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, गुना, खंडवा, नर्मदापुरम, खरगोन, खजुराहो, रतलाम, नरसिंहपुर, उमरिया के अलावा भी कई सारे स्थान शामिल हैं। इसके अलावा गुरुवार-शुक्रवार के रात के तापमान में भी हल्की गिरावट देखी गई है।
कब हो रहा है प्रदेश में सिस्टम एक्टिव?
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में भी इसका असर दिखेगा। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि, फरवरी में ही एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और अभी ऐसा ही होने वाला है। जिसके चलते ही प्रदेश के तापमान में इतने जयादा बदलाव नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है, लेकिन कई सारे जिलों में तीखी धूप खिली रहेगी।
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही अन्य शहरों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, आने वाले एक दो दिनों के तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
Created On :   22 Feb 2025 12:25 PM IST