मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में नहीं खास बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा है प्रदेश में असर, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का मिजाज

एमपी के मौसम में नहीं खास बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा है प्रदेश में असर, जानें कैसा रहने वाला है आज के मौसम का मिजाज
  • एमपी के मौसम में नहींं दिखा खास बदलाव
  • वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते प्रदेश के तापमान में आई गिरावट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन बात करें आज और आने वाले एक दो दिनों की तो प्रदेश में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक की गिरावट नजर आ सकती है।

कैसा रहने वाला है तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन बाद में तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। बात करें बीते दिनों की तो प्रदेश के मंडला में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है जो कि 10.6 डिग्री तक रहा है। इसके अलावा प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 33.1 के साथ दर्ज किया गया है।

कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है। साथ ही किसी भी जिले को लेकर किसी भी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिनों के तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट आने का अनुमान जताया है। इसके बाद तापमान में वापस से बदलाव देखने को मिलेगा और बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। बात करें प्रदेश की राजधानी कि तो, भोपाल में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। हवाएं भी 10 से 12 किमी प्रति घंटे से चल सकती हैं।

Created On :   13 Feb 2025 10:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story