मौसम अपडेट: दिल्ली में मौसम बदलने के आसार, यूपी बिहार के साथ जानें अन्य राज्यों के मौसम के हाल

दिल्ली में मौसम बदलने के आसार, यूपी बिहार के साथ जानें अन्य राज्यों के मौसम के हाल
  • दिल्ली में मौसम में सामने आ सकता है बदलाव
  • तापमान में गिरावट हो रही है दर्ज
  • कई जगहों पर बारिश के आसार वापस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के अलविदा कहने के बाद दिल्ली में फिर मौसम बदल रहा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट नजर आ रही है जिसके चलते ठंडक महसूस हो रही है। स्काईमेट के मुताबिक, दिल्ली में पतझड़ शुरू हो गया है। पतझड़ के मौसम में दिन छोटे होते हैं और हल्की ठंड महसूस होने लगती है। रात में तापमान में गिरावट देखने मिलती है और धीरे-धीरे ठंड महसूस होती है। दिल्ली का मौसम अक्टूबर के दौरान का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से घटकर 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से घटकर 18 डिग्री तक हो जाता है। चलिए जानते हैं और राज्यों के हाल।


दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 8 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। तापमान में भी गिरावट देखने मिलेगी जिसके चलते न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।


मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट की वजह?

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शुरूआत की बर्फबारी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस हुई है। यूपी के कई जगहों पर 8 अक्टूबर से बादलों का आना जाना देखने मिलेगा। साथ ही बारिश और गरज भी देखने मिल सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट महसूस होगी।




और गिर सकता है तापमान?

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल की प्रणाली के तौर पर पहुंचने वाला है। जिसकी वजह से उत्तर के पहाड़ी इलाकों में मध्य और ऊपरी क्षेत्रों में हल्की से भी हल्की बारिश देखने मिल सकती है। इसके बाद सुबह की ठंड महसूस होने लगेगी। बता दें, 21 अक्टूबर के बाद दिल्ली और आसपास की जगहों में अच्छी खासी ठंड महसूस होगी।


यह भी पढ़े -बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित - मंगुभाई पटेल

और राज्यों में क्या हैं मौसम के हाल?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से मुंबई और आसपास के कई जगहों में हल्की से भी हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ऐसा अगले हफ्ते तक जारी रह सकता है। मानसून विदाई लेने को है और अरब सागर में तूफान बनने की संभावना भी सामने आई है। जिसके चलते एक नया तूफान विकसित होने की संभावना सामने आ सकती है।


कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

आज यानी 8 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा कई जगहों पर बारिश होने की संभावना बन रही है। जिसमें, कोकंण, तेलंगाना, गोवा और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। वहीं कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के आसार हैं। जिसमें, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी हल्की बारिश के आसार हैं। साथ ही केरल में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Created On :   8 Oct 2024 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story