मणिपुर हिंसा: राष्ट्रपति शासन लगने के 12 दिन बाद राज्यपाल का अलटीमेटल, उपद्रवियों को दे डाली ये चेतावनी

राष्ट्रपति शासन लगने के 12 दिन बाद राज्यपाल का अलटीमेटल, उपद्रवियों को दे डाली ये चेतावनी
  • मणिपुर में दो साल से जारी हिंसा
  • राज्य में लागू हुआ राष्ट्रपति शासन
  • राज्यपाल ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हुए 12 दिन का समय बीत चुका है। इसके बाद गुरुवार को राज्यपाल अजय भल्ला ने राज्य में उपद्रवियों को अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे सभी समुदाय के लोगों से लूटे हुए अवैध हथियारों को 7 दिन के भीतर सरेंडर कर दें।

मणिपुर में दो साल से जारी हिंसा

बता दें, मणिपुर में करीब दो सालों से कुकी और मैतई समुदाय के लोगों के बीच हिंसा जारी है। राज्य में बढ़ती हिंसा को मद्देनजर रखते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कुछ दिनों पहले इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 9 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

इस संबंध में मणिपुर राज्यपाल अजय भल्ला ने बयान जारी किया। उन्होंने कहा, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रभावित करने वाली दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से पिछले 20 महीनों से घाटी और पहाड़ियों दोनों में मणिपुर के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। मैं सभी समुदायों के लोगों, विशेष रूप से घाटी और पहाड़ियों के युवाओं से अपील करता हूं कि वे स्वेच्छा से आगे आएं और लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों और गोला-बारूद को आज से अगले सात दिनों के भीतर निकटतम पुलिस स्टेशन या चौकी या सुरक्षा बल कैंप में सरेंडर कर दें।

उप्रदवियों को सरेंडर करने की दी चेतावनी

इसके बाद उन्होंने कहा, इन हथियारों को लौटाने का एक कदम शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक शक्तिशाली इशारा हो सकता है। मणिपुर राज्यपाल ने आगे कहा, मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि यदि ऐसे हथियार निर्धारित समय के भीतर वापस कर दिए जाते हैं तो कोई दंडात्मक कार्रवाई शुरू नहीं की जाएगी। अगर इसके बाद ऐसे हथियार किसी पर मिलते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच हिंसा जारी है। राज्य में हालात दिन पर दिन बेकाबू होते जा रहे हैं। इसके चलते मणिपुर में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। इस दौरान उपद्रवियों ने हजारों घरों को जलाकर राख कर दिया था। उपद्रवियों ने कई विधायक, मंत्रियों समेत नामी हस्तियों के घर को भी निशाना बनाया है।

Created On :   20 Feb 2025 8:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story