बिहार में दबंगों का आतंक!: नवादा के महादलित टोला में दबंगों ने 80 घरों में लगाई आग, फायरिंग के बाद मचा हंगामा, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

- दबंगों ने फायरिंग फायरिंग की- पीड़ित ग्रामीण
- महादलित टोला में दबंगों ने 80 घरों में लगाई आग
- घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के नवादा में बुधवार को दबंगों ने महादलित टोला में खूब आतंक मचाया। इसके बाद इन सभी ने मिलकर पहले तो टोला में जमकर फायरिंग की और इसके बाद देखते ही देखते 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। अधिकारी को जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर कृष्णा नगर गांव का है। पीड़ित ग्रामीण ने बताया कि पहले उनके क्षेत्र में गोलीबारी हुई। इसके बाद अचानक मारपीट शुरू हो गई। गांव वालों में आक्रोश का माहौल है।
घटनास्थल पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम
गांव में फायर बिग्रेड की टीम पहुंच गई है। काबू पर काबू पाया जा रहा है। नदी किनारे बसे इस गांव में आग लगने के बाद तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की जमीन पर यहां पर दलित लोग बसे हुए थे। जिस पर बुधवार को दबंगों ने हमला बोल दिया।
पीड़ित ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के चलते कई मवेशी आदि जलकर मर गईं। घर के समान में बुरी तरह से आग लग गए हैं। कई सारे मकान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए हैं। अब लोगों के सामने खाने-पीने और रहने की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना अचानक हुई। जिसके चलते लोगों को सभलने का मौका नहीं मिला। गांव में अचानक फायरिंग शुरू हुई। जिसके चलते अफरातफरी मच गई। गोली की अवाज से गांव वाले सहम गए। इसके बाद दबंगों ने घरों में आग लगा दी। साथ ही, कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। आगजनी की जानकारी मिलते ही एसडीएम-एसडीपीओ समेत बड़ी संख्या में पुलिस गांव पहुंच गई है।
Created On :   18 Sept 2024 10:21 PM IST