कुरुक्षेत्र फायरिंग: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ में गोलियों की बारिश, 2 युवक घायल, जानें क्या थी विवाद की वजह?

- कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडिया महायज्ञ में चलीं गोलियां
- बासी खाने से विवाद हुआ था शुरू
- दो युवक हुए घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हो रहे 1008 कुंडिया महायज्ञ के बीच ही गोली चलने से भगदड़ मच गई थी। यज्ञ करने वाले ब्राह्मणओं में ही आपस में कहा-सुनी को लेकर गोली और लाठी चलाई गई है।
इस घटना में दो युवक भी घायल हुए हैं और गोली लगने से घायल होने वालों को हॉस्पिटल ले जाया गया था। घायल हुए आदमियों में एक का नाम आशीष है जो कि लखनऊ का रहने वाला है। वहीं, दूसरे युवक का नाम प्रिंस है, जो कि लखीमपुर खीरी का रहने वाला बताया जा रहा है। ये सभी ब्राह्मण कई सारे राज्यों से यज्ञ करने के लिए बुलाए गए थे। यज्ञ करने आए ब्राह्मणों पर लाठियां चली हैं, साथ ही बाबा के बाउंसर्स ने गोलियां भी चलाई हैं।
क्यों हुआ विवाद?
फायरिंग की घटना कुरुक्षेत्र में स्थित केशव पार्क की है। बता दें, शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे से ही महायज्ञ में आए हुए ब्राह्मणों को बासी खाना दिए जाने पर ही वाद-विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद विवाद बढ़ने लगा और यज्ञ आयोजक ने ही अपने सुरक्षाकर्मियों से ब्राह्मणों पर लाठी चलवा दी और जमकर कुटाई करने के बाद उन पर गोलियां भी चलवा दीं।
इन रोडों पर लगा जाम
फायरिंग की घटना के बाद ही लखनऊ से आए आशीष तिवारी को गोली लग गई और आशीष तिवारी गंभीर रूप से हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए थे। वहां पर उनका इलाज चला और इस घटना से नाराज ब्राह्मणओं ने महायज्ञ स्थल के बाहर ही कुरुक्षेत्र और कैथल रोड को ब्लॉक करवा दिया था। इसके बाद सभी ब्राह्मणों ने गुस्से में पार्क के सामने की रोड को ब्लॉक किया और जमकर पत्थरबाजी की। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए ही पुलिस ने भी सख्त रुख अपनाया और जाम खुलवाना शुरू किया।
Created On :   22 March 2025 1:59 PM IST