मौसम अपडेट: एमपी के तापमान में लगातार आ रही गिरावट, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर का मौसम

- एमपी के तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट
- पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज
- अपने शहर का मौसम जानें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के साथ-साथ देश के कई सारे इलाकों में ठंड औ कोहरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी और शीतलहर देखने मिल रही है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं, बात करें एमपी की राजधानी की तो, भोपाल में भी कड़ाके की ठंड देखने मिल रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में भी बदलाव दर्ज किया गया है। कल रात को भोपाल में एक डिजिट में पारा दर्ज किया गया है। चलिए जानते हैं आज के मौसम के हाल।
कैसा रहा कल का मौसम?
रविवार को भोपाल में एक डिजिट में पारा दर्ज किया गया है। प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन पचमढ़ी में रात के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को पचमढ़ी में 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे का एक साथ असर देखने मिलेगा।
क्या है बढ़ती ठंड का कारण?
मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और लद्दाख में ज्यादा बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, पश्चिम उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी लगातार चल रही है। जिस वजह से रात के तापमान में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है।
पचमढ़ी का मौसम
प्रदेश के इकलौते हिलस्टेशन में रविवार को रात का तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि, अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। इसके अलावा और जगहों पर भी 10 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया है। जिसमें, मंडला में 7.5 डिग्री, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री, नौगांव में 9.6 डिग्री, भोपाल में 9.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
जबलपुर का मौसम
एमपी के कई शहरों के अधिकतम तापमान में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें जबलपुर में 27.1 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री, भोपाल में 28 डिग्री, उज्जैन में 29.5 डिग्री और ग्वालियर में 29.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
Created On :   25 Nov 2024 1:18 PM IST