हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर: बादल फटने के बाद भी जारी है तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रहीं मुश्किलें, अब तक 8 की मौत, 50 लापता

बादल फटने के बाद भी जारी है तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रहीं मुश्किलें, अब तक 8 की मौत, 50 लापता
  • मौसम की मार सब पर पड़ी भारी
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री की अधिकारियों संग बैठक
  • भूस्खलन की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में रुक रुक कर मौसम का कहर जारी है। जिसमें बारिश के साथ-साथ कुल्लू, मंडी और शिमला में तीन जगहों पर बादल भी फटा है। जिसके चलते अब तक 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 50 लोग लापता हैं। बहुत से लोगों के घर भी बह गए हैं। साथ ही भारी बाढ़ के कारण सड़कें भी बह गई हैं। लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का काम तेजी से शुरू कर दिया है। बादल फटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में एमर्जेंसी बैठक बुलाई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक

हिमाचल में बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री के साथ रवाना हुए हैं। मौके पर पहुंच कर पीढ़ितों से मिलेंगे और बचाव कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ बैठक की। जिसमें लोगों के बचाव से संबंधित फैसले लिए गए हैं। इसके अलावा हिमाचल के लोगों से अनुरोध किया है कि वे नदी-नालों के किनारे ना जाएं और जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर ना निकलें। साथ ही एयरफोर्स को भी तैयार रहने को कहा है और कहा कि हम इस चुनौती को युद्ध की तरह लड़ रहे हैं। केंद्र से आपदा में मदद के लिए आग्रह भी किया है।

बादल फटने से मचा कोहराम

हिमाचल के तीन जिलों में बादल फटने से तबाही मच चुकी है। कुल्लू के रामपुर क्षेत्र में स्थित एक पॉवर प्लांट प्रोजेक्ट के कई लोग बादल फटने की चपेट में आकर लापता हैं। कई घर बर्बाद हो गए हैं साथ कई गाड़ियां भी बह गई हैं। इतना ही नहीं बल्कि इलाके के स्कूल भी बह गए हैं। जिसके चलते हिमाचल के कई क्षेत्रों में स्कूल बंद हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन में करना पड़ रहा मुश्किल का सामना

एयरफोर्स के साथ एनडीआरएफ से भी मदद की मांग की गई है। फंसे हुए लोगों तक पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। इसलिए एयरफोर्स और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू जिला के रामपुर से सटे करीब पंद्रह बीस इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है। जानकारी के अनुसार श्रीखंड की पहाड़ियों पर नैन सरोवर के आसपास बादल फटने से कुर्पण, समेज़ और गानवी खड्ड में भी भयंकर बाढ़ आई है। शिमला जिले के गानवी और कुल्लू जिले के बागीपुल बाज़ार में नाले उफान मार रहे हैं जिससे तबाही मची हुई है।

भूस्खलन की आशंका

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है। सभी से सतर्क रहने का अनुरोध किया गया है। मैदानी इलाकों में जलभराव और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका है। उत्तराखंड में हरिद्वार शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।

Created On :   1 Aug 2024 8:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story