हेलीकॉप्टर क्रैश: कोहरे के चलते महाराष्ट्र के पुणे में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की हुई मौत

कोहरे के चलते महाराष्ट्र के पुणे में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की हुई मौत
  • पुणे में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश
  • तीन लोगों की हुई मौत
  • कोहरा बताया जा रहा है कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड शह के बावधन बुद्रुक गांव के पास बुधवार को एक प्लेन क्रैश हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। उस गांव के लोगों ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद हिंजेवाड़ी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस और मेडिकल टीम घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक पता चला था कि हेलीकॉप्टर में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। जब ये हादसा हुआ तब ये हेलीकॉप्टर ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिपोर्ट से मुंबई की तरफ जा रहा था।

कहां घटी ये घटना?

पिंपरी चिंचवड पुलिस आयुक्तालय के हिंजेवाड़ी पुलिस हद्द के बावधन इलाके में पहाड़ पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। इस दुर्घटना से आस पास के लोग काफी डरे हुए हैं। जिस जगह पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ था वहां पर लोग इकट्ठा हो गए थे। बता दें, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें गिरिश कुमार पिल्लई और परमजीत सिंह जो कि कैप्टन थे और प्रीतमचंद भारद्वाज जो कि इंजीनियर थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने दी जानकारी

स्थानीय ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर क्रैश की जानकारी दी थी। जिसके बाद हिंजेवाड़ी की पुलिस और मेडिकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी। ऐसा बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर क्रैश होने का कारण कोहरा था लेकिन अब तक स्पष्ट कारण पता नहीं चला है।

Created On :   2 Oct 2024 6:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story