बारिश का अलर्ट: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश, IMD ने किया अगले 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल

राजधानी दिल्ली में भारी बारिश, IMD ने किया अगले 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी, जानिए आपके राज्य में मौसम का हाल
  • दिल्ली में अगले 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी
  • बना रहेगा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला
  • जानिए आपके राज्य का मौसम कैसा रहेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी और उत्तर भारत के पहाडों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली के लिए आने वाले तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं, राजस्थान में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है और आज, चौथे दिन भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ल में मंगलवार को रुक-रुक कर बारिश हुई थी। दिल्ली का तापमान 33.6 दर्ज किया गया जो कि अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दिल्ली में आने वाले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगया है। साथ ही, आगले तीन दिनों में स्थिति बिगडने की उम्मीद भी जताई है जिसके चलते राजधानी में सड़कों पर पानी लबालब भरने और यातायात प्रभावित होने की गुंजाइश है। मौसम विभाग ने दी जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है।

इन राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी

वेदर फोरकास्ट एजेंसी स्काईमेट के अनुसार आज (14 अगस्त) देशभर के कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इनमें हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाके, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ इलाके, मध्य प्रदेश, ओडिशा, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणा कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश होने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं, बिहार, झारखंड, विदर्भ, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय तमिलनाडु, महाराष्ट्र, लद्दाख, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटऔर पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश का अनुमान है।

राजस्थान में मानसून का हाल

बता दें, राजस्थान में 3 दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। तीन दिन बाद, आज भी मौसम विभाग ने यहां बारिश होने की संभावना जताई है। राजस्थान में रविवार और सोमवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते 22 लोगों की मौत की जानकारी है। वहीं, आज भी राजस्थान के कई इलाकों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर शामिल हैं। साथ ही, गुरुवार और शुक्रवार को राजस्थान के कुछ पूर्वी क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने अनुमान हैं।

Created On :   14 Aug 2024 5:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story