मौसम अलर्ट: नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, असम हुआ पानी-पानी, भोपाल को बारिश से कुछ समय की राहत

नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट, असम हुआ पानी-पानी, भोपाल को बारिश से कुछ समय की राहत
  • पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट
  • गुवाहाटी में स्कूल-कॉलेज हुए बंद
  • भोपाल में बादल साफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय के कई इलाकों में आज भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाढ़ और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने असम समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश के ज्यादातर इलाकों समेत नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम के कई क्षेत्रों में मध्यम बारिश हो सकती है।

बता दें, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के चलते लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। कई क्षेत्रों में बारिश इनती ज्यादा हो रही है कि जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। बता दें, असम औरपूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ के चलते स्कूल और कॉलेजों को बंद कर छुट्टी का एलान कर दिया है। सड़कें पानी से लबालह भरी हुई है। लोगों के घुटनों से भी ऊपर तक पानी आ रहा है।

जानवर परेशान

पूर्वोत्तर राज्यों में भीषण बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ देखने को मिल रही है। भारी बारिश से जितना इंसान परेशान हैं उतना ही जानवर भी। लोगों ने एक हाथी को क्रेन की मदद से निकाला।

बता दें, असम की राजधानी गुवहाटी में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर कई-कई घंटों तक चक्का जाम लगा रहा। जगह-जगह जलभराव हो गया है। सड़कों पर लबालब पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि कई क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े -झारखंड में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

अलर्ट जारी

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में अगले 3 से 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं, IMD ने असम की राजधानी गुवाहटी में दस अगस्त तक तेज बारिश की आशंका जताई है। दूसरी ओर, अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आठ अगस्त तक तेज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

मध्य प्रदेश में मानसून का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इनमें उज्जैन संभाग, ग्वालियर-चंबल और नर्मदापुरम शामिल हैं। वहीं, भोपाल में मंगलवार सुबह से ही बादल साफ नजर आ रहे हैं। भोपाल में फिलहाल मौसम विभाग ने अलर्ट जारी नहीं किया है। बता दें, भोपाल में बीते 3 दिनों से लगातार बारिश जारी थी। जिससे मध्य प्रदेश की राजधानी के तापमान में गिरावट आई। भोपाल में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा।

Created On :   6 Aug 2024 11:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story