हरियाणा मुठभेड़: हरियाणा में ईद के दिन दो पक्षों के बीच लाठी डंडों से दी गई शुभकामनाएं, कई लोग बुरी तरह से घायल

- हरियाणा में हुई दो गुटों में झड़प
- ईद के दिन चले लाठी डंडे
- कई लोग हुए घायल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात जिले के गांव तिरवाड़ी में ईद के दिन दो गुटों में झगड़े की जानकारी मिली है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले हैं। लोगों से बातचीत के दौरान पता चला कि, इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते ईद की नमाज के बाद ही अंजाम दिया है। लाठी डंडे चलने से पहले दोनों पक्षों में भारी विवाद भी हुआ था।
क्या है मामला?
ईद का त्योहार साल में एक बार ही आता है, जिसका इंतजार मुस्लिम समाज के सभी लोग बेसब्री से करते हैं। तब भी इससे विवादों का सिलसिला थमता नहीं है। हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें ईद की नमाज होने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ने लगा कि, दोनों तरफ से ही जमकर लाठियां चलने लगीं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है।
हालात हैं कंट्रोल
इस झगड़े में दोनों समुदाय की तरफ से कई सारे लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि, एक पक्ष के लोगों को ज्यादा चोटे आई हैं। झगड़े की सूचना पाकर बिछोर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और झगड़े को शांत किया। मेवात पुलिस ने घायलों का इलाज करवाने के लिए पुनहाना के कम्यूनिटी हेल्थ केयर में एडमिट करवाया। मारपीट में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें नल्हड़ हॉस्पिटल के लिए रेफर भी कर दिया गया है। मारपीट में घायल हुए मुस्लिम पक्ष के लोगों का कहना है कि हम अपने परिवार के साथ ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद ही वाद-विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। बता दें, स्थिति अभी नियंत्रित है। पुलिसकर्मी भी इलाके में तैनात हैं।
Created On :   31 March 2025 3:38 PM IST