पेपर फैक्ट्री में भीषण धमाका: यूपी के गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 मजदूरों की जलकर मौत, एक घायल, परिवार ने की मुआवजे की मांग

यूपी के गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 3 मजदूरों की जलकर मौत, एक घायल, परिवार ने की मुआवजे की मांग
  • भोजपुरी इलाके में एक पेपर फैक्ट्री में बड़ा धमाका
  • 3 मजदूरों की मौत
  • घायल अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से हादसे की एक बड़ी घबर सामने आई है। गिजायाबाद के भोजपुरी इलाके में नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स लिमिट फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते 3 मजदूरों की मौत जलने से हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। यह हादसा शुक्रवार (28 मार्च) सुबह करीब 5 बजे हुआ। ब्लास्ट इतना जोर का था कि धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसी के साथ वह मुअवजे की भी मांग कर रहे हैं।

अस्पताल में भर्ती घायल

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह दतैड़ी गांव में हुआ है। हादसे में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एड्मिट करवाया गया है ताकि वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

धामाके की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने डेड बॉडीज को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार की मांग

हादसे की जानकारी मिलते ही गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। परिवार वालों ने कहा कि जब तक मुआवजे का एलान नहीं होगा तब तक शव नहीं ले जाने दिए जाएंगे। हालांकि, पुलिस ने उनका गुस्सा शांत करवाया और उन्हें समझाया।

मृतकों की पहचान

इस भीषण हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों की पहचान भोजपुर निवासी योगेन्द्र कुमार (48), मोदीनगर निवासी अनुज (27) और जेवर निवासी अवधेश कुमार (21) के रूप में हुई है। वहीं, सुहाना निवासी लक्की घायल हैं।

Created On :   28 March 2025 10:54 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story