Abu Qatal Dead: क्या 26/11 हमले के मास्टरमांड हाफिज सईद को भी लगी गोली? आतंकी अबू कताल की हत्या के पीछे कौन? जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP ने दिया बड़ा बयान

- ताबड़तोड़ फायरिंग में हुई आतंकी की हत्या
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीओके के झेलम में शनिवार रात लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी और मोस्ट वांटेड हाफिज सईद का करीबी अबू कताल फायरिंग में मारा गया। अबू कताल ने भारत में कई आतंकी हमलों को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। आतंकी की हत्या पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शीश पॉल वैद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने रविवार (16 मार्च) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसका भतीजा मारा गया। इसके अलावा डीजीपी ने यह भी कहा कि फायरिंग में हाफिज के भी जख्मी होने की खबर है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
आपको बता दें कि, शनिवार की रात करीब 8 बजे आतंकी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई जिससे उसकी मौत हो गई। यह फायरिंग अज्ञात लोगों ने की। अबू कताल जम्मू-कश्मीर के कई आतंकी हमलों में शामलि था। साथ ही साथ 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमांड हाफिज सईद का भी खास था। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त अबू कताल पर हमला हुआ उस वक्त आतंकी हाफिज ईद भी वहीं मौजूद था। लेकिन इस समय वह लापता है।
कई हमलों में शामिल था अबू कताल
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और हाफिज सईद के भतीजे अबू कताल के पाकिस्तान में मारे जाने की खबरों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शीश पॉल वैद ने कहा कि यह अच्छी खबर है। वह जून 2024 में खोड़ी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले का मास्टरमाइंड था। वह कई अन्य हमलों में भी शामिल था। वह राजौरी और पुंछ इलाकों में घुसपैठ की योजना बना रहा था। हाफिज सईद का भतीजा होने के नाते, वह सीधे उससे आदेश ले रहा था।
हाफिज सईद भी हुआ घायल?
डिजीपी वैद ने कहा कि यह अच्छी बात है कि ऐसे तत्वों का सफाया हो रहा है और पाकिस्तान को भी इससे राहत मिलेगी। हो सकता है कि लश्कर विरोधी आतंकी संगठन उन्हें निशाना बना रहे हों। हम नहीं जानते, लेकिन भारत आभारी है कि उसके दुश्मनों का सफाया हो रहा है। यह हाफिज सईद के लिए बड़ा झटका है क्योंकि कताल न केवल उसका भतीजा था, बल्कि उसका करीबी सहयोगी भी था। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि हाफिज सईद भी घायल हुआ है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
26/11 हमले का मास्टरमांड अबू कताल का खास
आपको बता दें कि, 26/11 मुंबई हमले में कहीब 166 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। अबू कताल को सईद का खास माना जाता था।
रियासी हमले का मास्टरमांड था आतंकी कताल
9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक यात्री बस पर हमला हुआ था। शिव-खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों की बस वापस लौट रही थी। इस दौरान बस पर हमला हो गया और बस सीधे खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी जारी रखी। इस हमले का मास्टरमाइंड अबू कताल था।
Created On :   16 March 2025 5:55 PM IST