आपदा: सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से आई बाढ़, चारों तरफ तबाही,सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम के सिंगतम में  बादल फटने से आई बाढ़, चारों तरफ तबाही,सेना के 23 जवान  लापता
  • सिक्किम के सिंगतम में मचा हाहाकार
  • बादल फटने से आई भयंकर बाढ़
  • बचाव अभियान में जुटा प्रशासन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से बाढ़ आ गई। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ का जायज़ा लिया। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना है। बचाव अभियान जारी है और सेना के जवानों की तलाश की जा रही है।

बादल फटने के बाद सिंगतम में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ थापा ने कहा, "हमें सबका सहयोग चाहिए। हम क्षति का अभी आंकलन नहीं कर सकते इतना क्षति हुआ है। मैं सबसे सिक्किम को मदद करने की अपील करता हूं।

भाजपा नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया कि सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। सिंगतम में संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है और कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है।

रक्षा पीआरओ गुवाहाटी ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं।

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं और विवरण की पुष्टि करने के प्रयास जारी हैं। 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है

Created On :   4 Oct 2023 3:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story