मौसम अलर्ट: दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी और उमस से राहत, केरल में येलो अलर्ट, यूपी में छाए रहेंगे बादल, जानें बिहार की बाढ़ का भी हाल

दिल्ली में नहीं मिल रही गर्मी और उमस से राहत, केरल में येलो अलर्ट, यूपी में छाए रहेंगे बादल, जानें बिहार की बाढ़ का भी हाल
  • दिल्ली में गर्मी और उमस से नहीं मिलने की संभावना
  • केरल, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी
  • यूपी में हो सकती है बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों से मानसून अलविदा ले चुका है। वहीं देश के कुछ राज्यों में अब भी थोड़ी-थोड़ी बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा यूपी और बिहार के कुछ जगहों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को कुछ राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

दिल्ली में कैसा है मौसम

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई है। जिसके चलते दिल्ली में गर्मी और उमस वापस से बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में करीब 5-6 दिनों तक बारिश होने की संभावना भी नहीं है। लेकिन बादल का आना जाना लगा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना संभावित है।

यह भी पढ़े -विराट कोहली ने फिर जीता दिल, रिटायर हो रहे बांग्लादेश के इस दिग्गज ऑलराउंडर के लिए दिखाया सम्मान, गिफ्ट किया बैट

एमपी में क्या है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 4 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आ सकता है। दिन में तेज धूप और रात में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसी दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है। वहीं 5 अक्टूबर से भोपाल के साथ पूरे प्रदेश से मानसून अलविदा कह सकता है।

यूपी में मौसम

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते मौसम सुहाना हो गया है। लेकिन प्रशासन का काम बढ़ गया है क्योंकि पानी ज्यादा बरसने की वजह से नदियां उफान पर हैं। इससे तैरने वाली जगहों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने मिली है।

बिहार में क्या हाल?

बिहार में बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। हालांकि, बाढ़ थोड़ी कम हुई है लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके चलत तापमान सामान्य रहने की भी आशंका है।

यह भी पढ़े -'अहिल्या माता ने सनातन संस्कृति की ध्वजा लहराई', पुणे में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्थान की राष्ट्रीय चर्चा में बोले सीएम मोहन यादव

देश के मौसम के हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार आइलैंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा औऱ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। साथ ही और जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। जिसमें झारखंड, विदर्भ, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और बिहार शामिल हैं।

यह भी पढ़े -'अहिल्या माता ने सनातन संस्कृति की ध्वजा लहराई', पुणे में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्थान की राष्ट्रीय चर्चा में बोले सीएम मोहन यादव

Created On :   2 Oct 2024 7:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story