दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी किया मैनिफेस्टो जारी, महिलाओं से लेकर युवाओं पर किया फोकस, इन योजनाओं को लेकर पार्टी ने किए अहम वादें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसके लिए राजनीतिक दल वोटर्स को रिझाने के लिए कोई कसर अधूरी नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। इस मैनिफेस्टो में पार्टी ने दिल्ली की महिलाओं से लेकर युवाओं पर खास फोकस किया है। तो आइए जानते हैं कांग्रेस ने अपने इस मैनिफेस्टो में किस वर्ग से क्या क्या वादे किए हैं।
कांग्रेस के मैनिफेस्टो में वादे
महंगाई मुक्ति योजना: इस योजना के तहत कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपल्बध कराने का वादा किया है। इसके साथ ही पार्टी ने हर महीने 5 किलो चावल, 2 किलो चीनी, 1 किलो कुकिंग ऑयल, 6 किलो दाल, 250 ग्राम चाय पत्ती समेत एक मुफ्त राशन किट देने का वादा किया है। इ
प्यारी दीदी योजना: सके बाद कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में दूसरी वादा यानी प्यारी दीदी योजना को लेकर किया है। इस योजना के तहत कांग्रेस प्रत्येक गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपए देने का वादा किया है। बता दें, इससे पहले कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' को कर्नाटक में लागू किया था। इसके बाद अब पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस योजना को लेकर आई है।
जीवन रक्षा योजना: मैनिफेस्टो में कांग्रेस ने तीसरा वादा जीवन रक्षा योजना को लेकर किया है। इस योजना के तहत कांग्रेस दिल्ली के सभी निवासियों को 25 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देगी। इस योजना में दिल्ली के नागरिकों को फ्री दवाईयां और मेडिकल चैकअप जैसी सेवाएं दी जाएंगी। बता दें, इससे पहले कांग्रेस ने इस योजना को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भी लागू किया था।
युवा उड़ान योजना: कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में युवा उड़ान योजना को शामिल किया है। इस योजना के तहत कांग्रेस सभी बेरोजगार युवाओं को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर में एक साल की अप्रेंटिसशिप देंगे, इस दौरान उन्हें 8,500 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। दरअसल, कांग्रेस ने इस योजना को कर्नाटक में लागू किया था। इसके बाद कांग्रेस अब इसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए लागू कर रही है।
Created On :   29 Jan 2025 6:19 PM IST