भंडारा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट मामला: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मदद करने का किया ऐलान, अब तक 8 की मौत, घायलों का इलाज जारी

सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मदद करने का किया ऐलान, अब तक 8 की मौत, घायलों का इलाज जारी
  • भंडारा के ऑर्डिनेंस फैक्टी में शुक्रवार को हुआ ब्लास्ट
  • सीएम फडणवीस ने 5-5 लाख रुपये मदद करने का किया ऐलान
  • ऑर्डिनेंस फैक्टी में अब तक 8 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भंडारा जिले के ऑर्डिनेंस फैक्टी में मारे गए हर लोगों के परिजनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख रुपये की वित्तीय मदद देने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान देवेंद्र ने एक्स के माध्यम से भी की है। विस्फोट की घटना में अब तक 13 लोगों को निकाला गया है। उनमें से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 8 की मौत हो गई है।

बता दें कि, राज्य के भंडारा जिले में शुक्रवार को एक ऑर्डिनेंस फैक्टी में आग लग गई। जिसके चलते बड़ा धमाका देखने को मिला। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, कई लोग घायल भी हुए हैं। यह ब्लास्ट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ।

ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया। जिसमें आग की लपटे दूर से देखी जा रही है। आग काफी भयानक थी। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी सामने आई। जिसमें हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे दिखाई दे रहे हैं। ब्लास्ट होने के चलते काला धुआं दूर से ही आसमान में देखा जा रहा था।

आग के बाद हुआ जोरदार धमाका

फैक्ट्री में पहले आग लगी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। साथ ही, राहत-बचाव का काम जारी किया। एंबुलेंस की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गई। आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। अब घटनास्थल पर स्थानीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं। साथ ही, ये लोग फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या होती है ऑर्डिनेंस फैक्ट्री?

इस तरह फैक्ट्री में रक्षा से जुड़े काम होते हैं। ये सभी फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय के लिए काम करती है। यहां रक्षा में इस्तेमाल करने वाला सामान बनाया जाता है।

Created On :   25 Jan 2025 12:21 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story