नए सीजेआई की नियुक्ति: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी होने का प्रस्ताव भेजा

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी होने का प्रस्ताव भेजा
  • चंद्रचूड़ 11 नवंबर को सीजेआई पद छोड़ रहे है
  • सरकार की मंजूरी मिलने पर खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश होंगे
  • खन्ना सीजेआई बनते है तो उनका कार्यकाल 6 महीने का होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। सीजेआई चंद्रचूड़ 11 नवंबर को सीजेआई पद छोड़ रहे है। मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने केंद्र सरकार को भेजे गए एक प्रस्तावित पत्र में जस्टिस खन्ना को अपना उत्तराधिकारी बताया है। मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ का कार्यकाल 11 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। उनकी सेवानिवृत्ति के साथ जस्टिस खन्ना नए मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे।

सरकार की मंजूरी मिलने पर जस्टिस खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश बन जाएंगे। उनका कार्यकाल छह महीने का है, जो 13 मई, 2025 को समाप्त होगा। उसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति होगी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की न्यायिक यात्रा दिल्ली हाईकोर्ट से शुरू हुई, 2019 में खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया। कई अहम फैसलों में उनकी भागीदारी ने उन्हें भारतीय न्यायपालिका में एक प्रमुख स्थान दिलाया है।

Created On :   17 Oct 2024 4:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story