Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Dec 2024 8:13 AM IST
भारत ने ऑस्ट्रेलिया का चटकाया एक और विकेट,नीतीश रेड्डी ने लाबुशेन को किया आउट
ब्रिसबेन के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पिच पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलिया का स्कोर 100/3 के पार चला गया है। भारतीय ऑल राउंडर नीतीश रेड्डी ने ऑस्टलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का विकेट चटका दिया है।
- 15 Dec 2024 8:11 AM IST
केंद्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान का प्रियंका गांधी पर तंज
लोकसभा में शनिवार को संविधान पर दो दिवसीय चर्चा का अंतिम दिन था। इस दौरान संविधान के बहाने सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर निशाना साधा। इस क्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने वायनाड सांसद को कहा, "संविधान पर गंभीर चर्चा में भी तलाश रहे हैं मनोरंजन"
- 15 Dec 2024 8:01 AM IST
बेंगुलुरू में आज से महिला प्रीमियर लीग का आक्शन
बेंगलुरु में रविवार को महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन शुरू होने जा रहा है।
Created On :   15 Dec 2024 7:45 AM IST