हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025: भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हुई, दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत

भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हुई, दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत
  • देश के सबसे धनी व्यक्तियों की कुल संपत्ति में पिछले साल की अपेक्षा 10 फीसदी की बढ़ोतरी
  • भारत केवल अमेरिका और चीन से पीछे
  • 284 में 90 अरबपति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब अरबपतियों की संख्या बढ़कर 284 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इन अरबपतियों के पास कुल संपत्ति 98 लाख करोड़ रुपये है। हुरुन ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट फॉर 2025 से मिली जानकारी के मुताबिक देश के सबसे धनी व्यक्तियों की कुल संपत्ति में पिछले साल की अपेक्षा 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 284 में 90 अरबपति देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते है। अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर है। भारत केवल अमेरिका और चीन से पीछे है। 870 अरबपतियों के साथ अमेरिका टॉप पर है।

हुरुन रिपोर्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 175 भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में वृद्धि हुई है, जबकि 109 की संपत्ति में या तो गिरावट आई है या कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक भारतीय अरबपति की औसत संपत्ति अब 34,514 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, भारत में 40 वर्ष से कम आयु के 7 अरबपति हैं, जिनमें से अधिकांश बेंगलुरु और मुंबई के हैं।

अरबपति एलन मस्क ने पांच साल में चौथी बार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में अपना खिताब बरकरार रखा और वह 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए। ग्लोबल फ्रंट पर टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने पिछले साल 189 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे बड़ी संपत्ति वृद्धि दर्ज की है। इस मामले में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस 266 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मेटा के एआई और टेक्नोलॉजी में अपग्रेड में मजबूत निवेशक विश्वास के कारण पहली बार टॉप तीन में जगह बनाई।

Created On :   30 March 2025 12:56 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story