दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: CM आतिशी का भाजपा पर तीखा पलटवार, अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए का लगाया आरोप

- दिल्ली में 5 फरवरी को होने है विधानसभा चुनाव
- राज्य के सियासी दलों के बीच जुबानी जंग तेज
- दिल्ली सीएम आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में अगले कुछ ही दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हैं। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार को अरविंद केजरीवाल पर हुए कथित हमले को लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा पर अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए प्रशिक्षित गुंडे भेजने का आरोप लगाया था। सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा चुनाव की हार से घबराह रही है। इसलिए वह यह सब करा रही है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधी और गुंडे भेजे गए थे। हमले में शामिल दूसरा शख्स रोहित त्यागी है, जो लगातार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है।"
सीएम आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना
उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में दूसरा आरोपी भी अपराधी है। उस पर 2011 में चोरी का एक मामला और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है। तीसरा शख्स जो वहां मौजूद था, उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है।"
इस दौरान आतिशी ने पूछा कि कौन थे ये लोग जिन्होंने हमला किया? अगर ये ईंट लग जाती तो क्या होता? उन्होंने कहा कि शैंकी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। राहुल उर्फ शैंकी पर डकैती जैसे अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ आईपीसी 394 के तहत भी मामला दर्ज है।
आतिशी ने कहा कि परवेश वर्मा ने अपने पास हार्ड कोर क्रिमिनल रखा हुआ है। ये गुंडे अरविंद केजरीवाल और आप के लिए रखा गया है। दिल्ली सीएम ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है। ईसी के अधिकारी चुप हैं। जबकि इस वक्त सबसे ज्यादा पावर इलेक्शन कमीशन के पास है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
संजय सिंह ने भाजपा को घेरा
आप सांसद संजय सिंह ने इस मसले पर कहा, 'ये हत्यारे किस्म के लोग प्रवेश वर्मा का प्रचार करने आए हैं या अरविंद केजरीवाल को मारने। आखिर ये किसलिए दिल्ली में आए हैं? आए दिन अरविंद केजरीवाल पर हमला हो रहा है। आज देश में कोई भी संस्था बची है तो उसे मैं बताना चाहता हूं कि ये एक घटना नहीं है बल्कि ये अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश है।'
दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा भी इस साजिश में शामिल हैं। यह चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश है। अमित शाह को इन कायराना हरकतों से बाज आएं. हम इन सबसे डरने वाले नहीं हैं।
संजय सिंह ने कहा कि जूते और रुपए बाट लिया। हर हथकंडे अपनाकर देख लिया। चुनाव नहीं जीत पा रहे तो अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश में अब ये लोग जुट गए हैं। उन्होंने परवेश वर्मा के आरोपों के जवाब में कहा कि सारे चीज का वीडियो मौजूद है। प्रवेश वर्मा का आरोपी पर गाड़ी चढ़ाने वाला बयान बचाव की कोशिश भर है। हमारे पास वीडियो है. अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेके गए हैं।
Created On :   19 Jan 2025 1:36 PM IST