Tirupati Temple Stampede: तिरुपति मंदिर में भगदड़ हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा - 'तिरुपति में मची भगदड़ से दुखी हूं'

तिरुपति मंदिर में भगदड़ हादसे पर PM मोदी ने जताया शोक, कहा - तिरुपति में मची भगदड़ से दुखी हूं
  • तिरुपति मंदिर में मची भगदड़
  • हादसे में 6 लोगों की मौत, 40 घायल
  • पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार रात भगदड़ हो गई थी। इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 40 लोग घायल हो गए थे। इस दौरान 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबकि, टोकन वितरण के चक्कर में मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से यह हादसा हो गया। दौरान मंदिर परिसर में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं उपस्थित थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दुख जताया गया है।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

पीएम ने इस हादसे को लेकर कहा, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मची भगदड़ से दुखी हूं। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने निकट और प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आंध्र प्रदेश सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।"

यह भी पढ़े -संदीप दीक्षित ने चुनाव की तारीखों के ऐलान का क‍िया स्वागत, कहा- लोगों का समर्थन कांग्रेस के साथ

जानें पूरा मामला

सीएमओ ने दी घटना की जानकारी यह घटना वैकुंठ द्वार सर्व दर्शन टोकन वितरण के दौरान तिरुपति के विष्णु निवासम में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हुई। आंध्र प्रदेश सीएमओ ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 4 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

सीएमओ ने कहा कि सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे उपचार के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की। सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत उपाय करने के आदेश दिए हैं ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "मैं माननीय गृह मंत्री से रूइया अस्पताल के आपातकालीन सेवा विभाग में स्थिति को नियंत्रित करने का अनुरोध करता हूं। गृहमंत्री ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के आदेश दिए हैं।"

Created On :   9 Jan 2025 12:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story