हत्या का मामला: अमेरिका से आए दो युवकों को पटियाला पुलिस ने हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

- 2023 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था
- आरोपियों के नाम संदीप और प्रदीप है
- दोनों कई दिनों से चल रहे थे फरार
डिजिटल डेस्क, पटियाला। अमेरिका से आए पटियाला के राजपुरा के दो युवकों को हत्या के आरोप में पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों का नाम संदीप और प्रदीप है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पर 2023 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। केस के चलते दोनों युवक फरार चल रहे थे। पुलिस ने संदीप और प्रदीप को हिरासत में लेकर लीगल कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
आपको बता दें अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान बीते दिन शनिवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर पुहंचा था। ट्रंप प्रशासन ने अवैध रूप से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का दूसरा जत्था भारत भेजा है। इससे पहले 5 फरवरी को 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर पहुंचा था।
दूसरे जत्थे में 60 से अधिक पंजाब और 30 से अधिक लोग हरियाणा के हैं। बाकी बचे हुए लोग गुजरात, उत्तरप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के हैं। निर्वासित सभी को पुलिस सुरक्षा में एयरपोर्ट से घर भेजना है। अमेरिका से 157 अवैध अप्रवासी भारतीयों को तीसरा जत्था रविवार 16 फरवरी को अमृतसर पहुंच सकता है। इसमें 59 हरियाणा से, 52 पंजाब से, 31 गुजरात से और बाकी अन्य राज्यों से हैं।
Live Updates
- 17 Feb 2025 11:53 PM IST
सीएम योगी ने बजट सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक की।
Created On :   16 Feb 2025 3:41 PM IST