बदलापुर रेप कांड: आरोपी अक्षय शिंदे ने खुद को मारी गोली, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर खुद पर चलाई गोली

आरोपी अक्षय शिंदे ने खुद को मारी गोली, पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर खुद पर चलाई गोली
  • आरोपी अक्षय शिंदे ने खुद पर चलाई गोली
  • आरोपी अक्षय शिंदे की हुई मौत
  • फायरिंग के चलते एक पुलिस हुआ घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बदलापुर रेप कांड के आरोपी अक्षय शिंद ने खुद को गोली मार ली है। जिसके चलते उसकी मौत हो गई है। अक्षय शिंदे बदलापुर के एक स्कूल में मासूम बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण के मुख्य आरोप थे। जिसने आज खुद गोली मार ली। यह घटना तब हुई जब आरोपी को पुलिस तलोजा जेल से वापस ला रही थी। उसे पुलिस कस्टडी में ले जाया जा रहा था तभी उसने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर खुद पर गोली चला ली। वहां मौके पर मौजूद पुलिस ने इस घटनाक्रम को रोकने की कोशिश की। जिसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

जानें पूरा मामला

बता दें कि, महाराष्ट्र के बदलापुर में 12 और 13 अगस्त के दिन एक स्कूल के सफाईकर्मी के रूप में काम कर रहे अक्षय शिंदे पर दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। पीड़िता के माता-पिता ने इसके बारे में बताया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस मामले को लेकर काफी ज्यादा बवाल मचा। प्रदर्शनकारियों ने करीब 10 घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था। जिसके चलते कई ट्रेन बाधित हुई थीं।

17 अगस्त को मामले को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी जांच कर रही है। राज्य में इस मामले को लेकर विपक्ष ने जमकर सरकार को घेरा था।

Created On :   23 Sept 2024 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story