मौसम अपडेट: बिहार के जिलों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, दिल्ली में जल्द आ सकती है ठंड, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम

बिहार के जिलों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, दिल्ली में जल्द आ सकती है ठंड, जानें कैसा रहने वाला है और राज्यों का मौसम
  • दिल्ली में गर्मी से अब भी राहत नहीं
  • बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना
  • जल्द महसूस हो सकती है ठंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई जगहों पर बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं कुछ जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने के चलते मौसम सामान्य है। साथ ही चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के आस पास ही बना हुआ है। वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां पर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहेंगे लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही बादलों की आवा जाही लगी रहेगी। चलिए जानते हैं और राज्यों के मौसम के बारे में।

बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?

बिहार के कुछ इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिसमें भोजपुर, अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, शेखपुरा और लखीसराय शामिल हैं। इसके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश देखने मिलेगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े -महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा, सीएम मोहन यादव बोले - 'लाड़ली बहनों को लघु उद्योगों से जोड़कर आर्थिक लाभ दिलवाएं

कहां बारिश और कहां सूखा?

मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ करीब 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है। जिसमें केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं। वहीं उत्तर भार की बात करें तो यहां पर कई राज्यों से मानसून अलविदा ले चुका है। जिसके चलते गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के साथ कई अन्य राज्य शामिल हैं।

यह भी पढ़े -जनजातियों के समग्र विकास के लिये तत्पर मध्यप्रदेश सरकार, 23.4 प्रतिशत बढ़ाया गया जनजातीय विभाग का बजट

कब आने वाली है ठंड?

मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर के महीने को प्री-विंटर सीजन भी माना जाता है। क्योंकि इसमें हल्की ठंड महसूस होने लगती है। लेकिन इस बार प्रशांत महासागर में चक्रवाती तूफान और टाइफून की स्थिति बन रही है जिसके चलते मानसून अभी थमा नहीं है। इसलिए अक्टूबर के महीने में भी समूद्री इलाके में बारिश की और तूफानी हवाओं की संभावना है। लेकिन अक्टूबर के तीसरे हफ्ते तक ठंड का अहसास होने लग सकता है। इस साल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गर्मी और बारिश की तरह तेज ठंड पड़ने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़े -मिलावटी घी के मंदिर पहुंचने पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT गठित करने के जारी किए निर्देश

Created On :   5 Oct 2024 5:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story