बड़ा हादसा: सूरत में भारी बारिश के चलते गिरा जर्जर 6 मंजिला मकान, मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की आशंका

सूरत में भारी बारिश के चलते गिरा जर्जर 6 मंजिला मकान, मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की आशंका
  • मलबे के नीचे कई लोग दबे होने की आशंका
  • सूरत में भारी बारिश के चलते गिरा जर्जर 6 मंजिला मकान
  • रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में शनिवार को 6 मंजिला मकान गिरने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना सूरत के सचिन पाली गांव में हुई है। 15 लोग घायल हुए है। माना जा रहा है कि कई अन्य लोग मकान के मलबे के अंदर दब गए हैं। टीवी 9 गुजराती की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 मंजिले इमारत गिरने के पीछे की बड़ी वजह भारी बारिश बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल पर पहूंची। साथ ही, टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। दरअसल, अभी इमारत का मलबा हटाने काम जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, 6 मंजिले इमारत में करीब 10-15 लोग अपना जीवन बसर कर रहे थे।

इमारत गिरने के बाद मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि इमारत गिरने के बाद आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ कर आए। इमारत की हालात काफी खराब हो गई थी। जिसके चलते भी यह घटना हुई है। लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर उस जर्जर इमारत में रह रहे थे। पुलिस और रेस्क्यू टीम मलबा को हटाने में लगी हुई है। अब तक मलबे के नीचे कोई दबा नही मिला है। जिन सभी लोगों को रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू किया है। उन्हें केवल चोट आई हैं।

राजधानी दिल्ली में भी ऐसी घटना

इस हादसे से पहले राजधानी दिल्ली में भी ऐसा घटना हुई थी। जिसमे 6 साल के एक बच्चे ने अपनी जान गंवा दी थी। जानकारी के अनुसार राजधानी में एक पुरानी इमारत की छत का एक हिस्सा गिर गया था। यह घटना दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में हुई थी। घटना के समय बच्चा छत पर खेल रहा था। हादसे में बच्चे को गंभीर चोट आई थी। घटना के तूरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Created On :   6 July 2024 2:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story