वायनाड लैंडस्लाइड: 300 से ज्यादा लोग अभी भी लापता, जिंदगी बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक 308 मौतें

300 से ज्यादा लोग अभी भी लापता, जिंदगी बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक 308 मौतें
  • वायनाड लैंडस्लाइड में अब तक 308 मौतें
  • जिंदगी बचाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी
  • लैंडस्लाइड में 300 लोग अभी भी लापता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड को चार दिन बीत चुके हैं। पांचवे दिन भी मलबे से जिंदा लोगों को निकालने का सिलसिला जारी है। भारतीय सेना ने रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान आज (शनिवार) को भी मलबे से 4 लोग को जिंदा निकाला है। इनमें 2 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

वायनाड के चूरमाला में एनडीआरएफ और सेना के जवान सहित कुल 40 टीमें राहत बचाव का काम कर रही है। रेस्कयू टीम अडवांस्ड टेक्निकल उपकरणों और खोजी कुत्तों के साथ जिंदा लोगों को ढूंढने में लगी हुई है। बड़ी तदाद में शव भी बरामद किए जा रहे हैं।

केरल सीएम ने दी अपडेट

30 जुलाई को वायनाड में आई भीषण आपदा में कई लोगों ने अपने पूरे परिवार को खोया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया फेसबुक के कहा कि रडार को मलबों के नीचे कुछ हरकतें नोटिस हुई हैं, जो लोगों के जिंदा होने के सबूत हैं।

308 लोगों की मौत

वायनाड में आई भीषण आपदा में अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 214 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा 187 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। बता दें कि, अभी भी करीब 300 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसी के साथ सभी लोग उम्मीद कर रहे हैं कि लापता लोग जिंदा हों। रेस्क्यू टीम कुत्तों के साथ भूस्खलन प्रभावित छह क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन जारी है।

लेफ्टिनेंट कर्नल विकास राणा ने बताया, "आज भी हमारा कल की तरह ही प्लान है। हमने अलग-अलग जोन बांटे हैं और टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। टीमों के साथ खोजी कुत्ते और वैज्ञानिक भी गए हैं। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू ऑपरेशन में हमारी मदद कर रहे हैं।"

Created On :   3 Aug 2024 5:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story