- Home
- /
- चुनाव
- /
- विधानसभा चुनाव
- /
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
- /
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
- /
- कैलास गोरंटयाल की जीवनी, जानिए...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कैलास गोरंटयाल की जीवनी, जानिए जालना से चुनाव लड़ रहे कैलास गोरंटयाल कौन है?

- जालना विधानसभा सीट में 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।
- 20 नवंबर को मतदान ,नतीजे 23 नवंबर को आएंगे
- 2019,2009 और 1999 कांग्रेस के कैलास के गोरंटयाल ने चुनाव जीता
- 2014,2004,1994 ,1990 में शिवसेना के अर्जुन खोतकर ने निर्वाचित हुए
डिजिटल डेस्क, जालना। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में जालना विधानसभा सीट में 26 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जालना विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। जालना विधानसभा सीट से शिवसेना से अर्जुन पंडितराव खोटकार, बीएसपी से किशोर यादव बोरुडे, कांग्रेस से कैलास किसानराव चुनावी मैदान में है।
जालना विधानसभा क्षेत्र जालना जिले के अंतर्गत आती है। 2019,2009 और 1999 कांग्रेस के कैलास के गोरंटयाल ने यहां से चुनाव जीता है। वहीं 2014,2004,1994 ,1990 में शिवसेना के अर्जुन खोतकर ने यहां से निर्वाचित हुए है। दोनों ही नेता इस बार भी आमने सामने है। यहां ये नहीं कहा जा सकता है कौन सा नेता किस नेता पर भारी पड़ेगा। लेकिन इस बार शिवसेना के दो धड़ों में टूट जाने से कांग्रेस का पक्ष मजबूत होने की बात कही जा रही है।
59 वर्षीय कैलास के पिताजी का नाम किसानराव गोरंटयाल है। उनका निवास स्थान प्रतिसुधा नगर मंथा रोड जालना है। उनकी पत्नी का नाम संगिता गोरंटयाल है। व्यवसाय की बात की जाए तो व्यापार खेती है। उनकी आमदनी का एक हिस्सा विधायक वेतन है। उनकी पत्नी जालना नगर परिषद की नगर अध्यक्ष है। शिक्षा में उन्होंने बीकॉम से स्नातक किया हुआ है।
Created On :   18 Nov 2024 7:40 PM IST