World Cancer Day: हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे, चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह और क्या है इस साल की थीम?

- 'यूनाइटेड बाय यूनीक' है इस साल की थीम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कैंसर का नाम लेने से कई लोग कतराते हैं। पूरी दुनिया में कैंसर के कई मरीज हैं जो अपनी जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीमारी से लड़ने के लिए शारीरिक के साथ-साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी होती है। लेकिन आज हम अचानक कैंसर की बात क्यों कर रहे हैं? ऐसा इलसिए क्योंकि आज विश्व कैंसर दिवस है। आपको बता दें कि, हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे के रूप में मनाया जाता है। अब आपके मन में ये सवाल होगा कि आखिर 4 फरवरी को ही विश्व कैंसर दिवस क्यों मनाया जाता है? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की वजह के बारे में।
4 फरवरी को ही क्यों वर्ल्ड कैंसर डे?
वर्ल्ड कैंसर डे का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (यूआईसीसी) द्वारा किया जाता है। पहली बार वर्ष 2000 में कैंसर दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 4 फरवरी 2000 को 'वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर' का आयोजन किया गया था। इसके बाद ही हर साल 4 फरवरी को कैंसर दिवस मनाने की प्रथा की शुरुआत हुई।
इस साल की थीम
हर साल विश्व कैंसर दिवस की एक खास थीम होती है। इस साल की थीम 'यूनाइटेड बाय यूनीक' है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि कैंसर लाइलाज नहीं बल्कि जीती जा सकने वाली एक लड़ाई है, जिसमें लोगों का साथ भी जरूरी है।
भारत की बात करें तो नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2023 में देश में कैंसर के 14,96,972 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, साल 2040 तक देश में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 Feb 2025 6:01 PM IST