गणेश चतुर्थी 2024: क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? चलिए जानते हैं इसकी मुख्य वजह और महत्व को

क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी? चलिए जानते हैं इसकी मुख्य वजह और महत्व को
  • क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी?
  • क्या है इसका महत्व?
  • कब है गणेश चतुर्थी?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू धर्म में भगवान गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर को शुरू होने वाला है। इस दिन घर- घर बप्पा पधारेंगे। गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान विधि- विधान के साथ भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें लड्डू समेत मोदक का भोग लगाया जाता है। गणेश जी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है? गणेश चतुर्थी मनाने के पीछे का कारण और कथाएं बहुत ही रोचक हैं, आइए जानते है गणेश चतुर्थी से जुड़ी कुछ खास बातें।

क्या है गणेश चतुर्थी का महत्व?

देवताओं में सबसे प्रथम गणेश जी को माना जाता है इसलिए किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत में उनकी पूजा की जाती है। हालांकि यह त्योहार खास तौर से महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में मनाया जाता है। लेकिन अब तो यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है।

क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी?

पूराणों में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए कई कथाएं दी गई हैं। ऐसा माना जाता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी को भगवान गणेश जी का जन्म हुआ था। जिसके चलते इस दिन को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है।

क्या है गणेश चतुर्थी मनाने की वजह?

गणेश चतुर्थी 10 दिन तक मनाई जाती है और अंत के 10वें दिन अंनत चतुर्दशी को यह समाप्त हो जाती है। इसके पीछे एक कथा है जिसमें गणेश चतुर्थी के बारे में वर्णन किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि जब वेदव्यास जी ने गणेश जी को महाभारत के ग्रंथ को लिखने के लिए कहा था। तब उन्होंने 10 दिनों में बिना रुके महाभारत लिखी थी। 10 दिन एक ही जगह पर बैठे रहने से भगवान गणेश जी के शरीर में धूल-मिट्टी जम गई थी। इसलिए उन्होंने 10वें दिन सरस्वती नदी में नहा कर अपने ऊपर लगे धूल-मिट्टी को साफ किया था। यही कारण है कि गणेश चतुर्थी वाले दिन स्थापित की हुई प्रतिमा को दसवें दिन विधि-विधान के साथ विसर्जित की जाती है।

Created On :   2 Sept 2024 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story