होली 2025: अगर मेकअप लगाकर होली खेलने का है प्लान, तो एक बार जरूर जान लें ये खास बात!

- होली का त्योहार होने वाला है शुरू
- मेकअप करके खेलने वाले हैं होली तो रखें ख्याल
- इन बातों का रखें खास ख्याल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 14 मार्च को होली खेली जा रही है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। होली पर रंगो से खेलने में जितना मजा आता है उतना ही मुश्किल इन्हें छुड़ाना भी होता है। कई लोगों को होली के रंगो में मौजूद केमिकल्स की वजह से एक्ने, पिंपल्स जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि लड़कियां होली के रंगों से फेस को बचाने के लिए मेकअप लगा लेती हैं, जिससे रंग मेकअप के ऊपर रहे और मुंह खराब नहीं हो। लेकिन क्या ये करना सही है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो चलिए इसके जवाब के बारे में जानते हैं।
लगाना चाहिए मेकअप या नहीं?
मेकअप हर किसी के लुक को और ज्यादा सुंदर करता है और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स के नतीजे बताते हैं कि मेकअप के साथ होली खेलने से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मेकअप से थोड़ा बचना चाहिए।
क्योंकि मेकअप और रंग मिलकर आपके स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स हो सकते हैं। साथ ही कुछ प्रोडक्ट्स में कई तरह के कैमिकल मौजूद होते हैं, ये रंगों के साथ मिलकर स्किन पर खराब असर डाल सकते हैं. इससे ड्राई स्किन की परेशानी बढ़ सकती है या आपको चेहरे पर जलन और रैश जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मेकअप लगाने से बचना चाहिए। ऐसे में इन परेशानियों से बचने के लिए मेकअप को पूरी तरह साफ करने के बाद ही रंगों या पानी के साथ होली खेलें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   13 March 2025 11:56 PM IST