26 जनवरी पर यूनिक और स्टाइलिश लगने के लिए तिरंगा कलर में करें आईमेकप, यहां रहे आईडियाज

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने के बाद अब लोग रिपब्लिक डे मनाने के लिए उत्साहित है। स्कूलों कॉलेजों से लेकर पूरे देश में रिपब्लिक डे मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। महिलाएं हर त्यौहार में खुद को फैशन ट्रेंड के साथ अपटूडेट रखती हैं। वे हर त्यौहार पर अपने स्टाइल को मेंनटेन करके रखाना पसंद सकती हैं। वे हर त्यौहार पर खुद को सबसे यूनिक और स्टाइलिश लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।अगर आप भी 26 जनवरी के दिन कुछ यूनिक करने का सोच रही हैं तो आप तिरंगा कलर के साथ आईमेकप कर सकती हैं हम आपको आज कुछ ट्रेंडी ट्राई कलरआईमेकप बताने जा रहें हैं। जिसको करके आप रिपब्लिक डे पर ट्रेंडी लग सकती हैं।
आप तिरंगे के तीन रंगों के साथ घर पर आईमेकप कर सकती हैं। इससे आपकी आंखे बेहद ही सुंदर लगेगी। और आप सबसे हटके नजर आएंगी।
आप ट्राई कलर शीमर का भी उपयोग कर सकती हैं ये दिखने में बेहद ही सुंदर लगता है। ये दूर से ही हाई लाइट हो जाता है। अगर आप रात में किसी प्रोग्राम में जा रही हैं तो ये आपके लिए बेस्ट होगा।
ग्लीटर आइ लाइनर का प्रयोग करके भी आंखो को सजा सकती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। ये दिखने में बेहद ही यूनिक और ट्रेंडी लगता है।
अगर आप केसरिया रंग के आउटफिट को केरी कर रही हैं तो आप ग्रीन शेड को व्हाइट टच दे कर आंखो को सजा सकती है।
आप आंखो पर तिरंगा बना कर भी आईमेकप कर सकती हैं। ये दिखने में बेहद ही सुंदर लगता है और आप आसानी से इसे क्रिएट कर सकती हैं।
आप आईमेकप में तिरंगा को क्रिएट करने के लिए नीले रंग के आईलेसेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आई आर्क पर आप तिंरगा बना सकती हैं और ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं।
Created On :   19 Jan 2023 12:33 PM IST