मकर संक्रांति को स्पेशल बनाने के लिए भारत के ये शहर हैं बेस्ट, एक बार जाकर जरुर देखें यहां का सेलिब्रेशन

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। भारत में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार को हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है। लेकिन इस साल ये पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस त्योहार की रौनक चारों ओर नजर आने लगी है। भारत में इस त्यौहार को अलग अलग राज्यों में अलग अलग रिती रिवाजों के साथ मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति पर कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहें है तों आपको भारत के इन शहरों का रुख जरुर करना चाहिए। यहां बड़े ही धूम धाम से इस पर्व को मनाया जाता है।
अहमदाबाद
गुजरात का अहमदाबाद मकर संक्रांति के त्यौहार के लिए भी जाना जाता है। जिस तरह यहां डांडिया और गरबे की धूम होती है ठीक उसी तरह पतंगबाजी भी की जाती है। यहां पतंगबाजी की प्रतियोगिता रखी जाती है। तरह तरह के पकवान बनाएं जाते हैं।
गुवाहाटी
गुवाहाटी में मकर संक्रांति को माघ बीहू के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग लकड़ियों से बोनफायर और बांस जलाकर खुशी और उल्लास के साथ यह दिन मनाते हैं। इसके साथ ही कई छोटे-बड़े समारोह का आयोजन भी किया जाता है। कई तरह के पारंपरिक पकवान भी बनाए जाते हैं।
जोधपुर
मकर संक्रांति पर आप जोधपुर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। यहां की संस्कृति और सभ्यता मकर संक्रांति के जश्न में भी दिखाई पड़ती है। जोधपुर में मकर संक्रांति के दिन पतंगबाजी और रेगिस्तान में होने वाले इंटरनेशनल डेजर्ट फेस्टिवल का मजा लिया जा सकता है।
वडोदरा
अगर आपको पतंगबाजी देखने का सोक है तो आपके लिए वडोदरा बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर मकर संक्रांति को उत्तरायण के रूप में मनाता है। यहां एक से बढ़कर एक पतंगबाज अपनी पतंग उड़ाने की कला का प्रदर्शन करते हैं।
हरिद्वार
उत्तराखंड के शहर हरिद्वार में मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां गंगा घाट पर मकर संक्रांति की आरती, स्नान व दान आदि बेहद बड़े स्तर पर होता है।
Created On :   13 Jan 2023 2:33 PM IST