कियारा-सिद्धार्थ को मेहंदी लगाएंगी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा, आप भी इन पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से अपनी मेहंदी को बना सकती हैं स्पेशल

डिजिटल डेस्क मुंबई। शादी का सीजन चल रहा है। ऐसें में चारों तरफ शादी का माहौल है। इन दिनों कियारा-सिद्धार्थ की शादी पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी बड़े ही रॉयल अंदाज में जैसलमेर में हो रही है। आज से दोनों के शादी के फंक्शन भी शुरु होने जा रहे हैं। वहीं कियारा को लेटेस्ट मेहंदी लगाने के लिए सलेब्स मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा भी राजस्थान पहुंच चुकी हैं। हर दुल्हन का सपना होता है कि, उसके हाथों में सबसे सुंदर मेहंदी लगे। ऐसें में अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अपने लिए मेहंदी की लेटेस्ट और ट्रेंडी के साथ पारंपरिक मेहंदी डिजाइनस खोज रही हैं तो हम आपको मेहंदी की 5 स्पेशल डिजाइन दिखाएंगे। जिनसे आईडिया लेकर आप अपनी मेहंदी को स्पेशल बना सकती हैं।
भारतीय मेहंदी डिजाइन
भारतीय मेहंदी कई चीजों को शामिल किया जाता है। इस डिजाइन में आपको मोर, फूल पत्ते और अनोखे घुमावदार और घुंघराले पैटर्न देखने को मिलेंगे। ये काफी भराव वाली मेहंदी होती है जिसमें ढोलक, दूल्हा-दुल्हन की आकृति, पालकी, मंडप, कलश और शादी की रस्मों को दर्शाया जाता है। ये हाथों में बेहद ही सुंदर लगती है।
अरबी मेहंदी डिजाइन
अरबी मेहंदी डिजाइन अपनी गहरी लाइनों और आकारों के बीच ज्यादा जगह रखने के लिए जानी जाती है। यह भारतीय मेहंदी से बिलकुल अलग है। इसमें कम घनी डिजाइन्स बनाई जाती हैं। अगर आपको सिंपल मेहंदी पसंद है तो ये आपके लिए परफेक्ट है।
हिन्दू अरबी मेहंदी डिजाइन
हिन्दू अरबी मेहंदी डिजाइन मेहंदी का मिक्सअप है। यह फ्यूजन आर्ट के सबसे खूबसूरत उदाहरणों में से एक है। इस डिजाइन में भारतीय मेहंदी के साथ अरबी मेहंदी डिजाइन का भी उपयोग किया जाता है। इस डिजाइन में हाथ न तो ज्यादा भरे हुए दिखाई देते हैं न ही ज्यादा खाली।
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन
मोरक्कन मेहंदी डिजाइन को अपने यूनिसेक्स डिजाइन के लिए जाना जाता है। यह डिजाइन टैटू के लिए उपयोग की जाती है। इस मेहंदी डिजाइन में त्रिकोण, चौकोन, गोलाकार पारंपरिक जनजातीय पैटर्न को डिजाइन किया जाता है। दोनों हाथों में एक समान डिजाइन बनाना इस मेहंदी की खासियत है।
मुगलई मेहंदी डिजाइन
यह मेहंदी का डिजाइन सबसे पुराना और पारंपरिक माना जाता है। इसमें मुगलों द्वारा बनाए गए मंदिरों और गुंबद के आकार की डिजाइन बनाई जाती है। अब इसमें फूल, पत्तियाँ और कैरी के आकार को भी शामिल किया जाने लगा है। इन डिजाइन में वेस्टर्न मेहंदी, ग्लिटर मेहंदी, फ्लोरल मेहंदी, टैटू मेहंदी और भी कई प्रकार की डिजाइन बनाई जाती है।
Created On :   4 Feb 2023 11:59 AM IST